जौनपुर:- इंडिया युथ कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन ने आज दिनांक 08,04,25 को प्रेस रिलीज़ के माध्यम से उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया स्टेट चीफ़ कन्वीनर,स्टेट कन्वीनर,स्टेट कॉर्डिनेटरस,स्टेट को कॉर्डिनेटरस की लिस्ट जारी की गई है जिसमें जौनपुर के खेतासराय के निवासी वामिक रियाज़ को स्टेट कॉर्डिनेटरस की ज़िमेदारी ढ़ी गयी है जिसकी सूचना मिलते ही उन्हें शुभकामनाएं संदेश प्राप्त हो रहे हैं। वामिक रियाज़ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कई वर्षों से अपनी सेवायें दे रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए वामिक रियाज़ ने कहा कि मुझे जो भी ज़िम्मेदारी दी गयी है उसको बहुत ही जिम्मेदारी के साथ निभाऊँगा और अपने नेता राहुल गाँधी के विचारों को जन जन तक पहुचाऊँगा। वामिक रियाज़ ने मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रियंका गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब,नदीम जावेद पूर्व विधायक,सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन,प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह,इंचार्ज शांतनु सिंह,चीफ कन्वेनर विनीत चौबे के प्रति आभार प्रकट किया है।
बधाई देने वालों में हम्माम वहीद,जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी प्रमोद सिंह,शहर अध्यक्ष आरिफ खान,सभासद शाहनवाज़ मंज़ूर,शाहनवाज़ खान,होज़ैफ़ा खान,बेलाल जावेद,अरमान शैख़,कलेंदर बिंद,आमिर क़ुरैशी समेत अन्य लोगों ने बधाई दिया।