कांग्रेस पार्टी ने 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव का किया ऐलान,यूपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन प्रदेशव्यापी होगा और इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ स्थित विधानसभा पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस आंदोलन का उद्देश्य प्रदेश में बढ़ते अपराधों और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध व्यक्त करना है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक नदीम जावेद के आवास पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पूर्व विधायक नदीम जावेद ने बताया कि 18 दिसंबर को होने वाला प्रदर्शन विशाल रूप में होगा और इसमें प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न जिलों के जिम्मेदार नेताओं को आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपी है और जौनपुर की जिम्मेदारी अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह को दी गई है। दीपक सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और विधानसभा घेराव का उद्देश्य प्रदेश में अपराधों की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना है, जो सरकार दबाने की कोशिश कर रही है।
एमएलसी दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र और मीडिया की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जिससे उत्तर प्रदेश के लोगों की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी और 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत करेगी, जो 2027 तक जारी रहेगा। 

दीपक सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान विरोध प्रदर्शन, मार्च और यात्रा पर रोक लगाने का काम किया जा रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के समय में काला झंडा दिखाने वालों को भी सम्मान दिया जाता था और उन्हें चाय पिलाई जाती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!